घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री : 21 क्विंटल से कम खरीदी पर भी पात्र किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से किसानों को निर्धारित तारीख पर धान बेचने में सहूलियत हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुसार, प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी 13 हजार 839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। किसानों ने इस फैसले को छोटे किसानों के लिए राहत भरा बताया है।

खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं

प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान ऑनलाइन टोकन लेकर तय समय पर अपनी उपज के साथ केंद्र पहुंच रहे हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने और किसानों की परेशानी कम करने में मदद मिल रही है।

83 कट्टी धान बेचने पहुंचे किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

बिलासपुर जिले के ग्राम छतौना निवासी किसान दिनेश कुमार कौशिक 83 कट्टी धान लेकर छतौना उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल, पर्याप्त बारदाने और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है। खरीदी प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से चल रही है। श्री कौशिक ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और केंद्र की व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

ऑनलाइन टोकन से घर बैठे तय हुआ धान बेचने का समय

इसी गांव के किसान विकास कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित समय पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर 54 क्विंटल धान बेचा। उनके मुताबिक, ऑनलाइन टोकन की सुविधा से धान बिक्री की प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हुई है। केंद्र में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और समिति प्रबंधक सहित कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला।

कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता

किसान दिनेश कुमार कौशिक और विकास कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री की उस घोषणा का भी स्वागत किया, जिसके तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी 13 हजार 839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है। दोनों किसानों का कहना है कि इस निर्णय से कम उत्पादन वाले छोटे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे उन पात्र किसानों को भी लाभ मिलेगा, जिनकी उपज किसी कारणवश निर्धारित सीमा से कम रहती है। किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और पूरी आदान सहायता देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...

केशकाल के जैन मंदिर में लाखों की चोरी :...

केशकाल। केशकाल नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। अज्ञात बदमाशों ने पुलिस थाने से महज...