माइलस्टोन अकादमी के स्टूडेंट्स बने मास्टरशेफ: बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक स्वादिस्ट व्यंजन…तस्वीरों में देखिए ये ग्रैंड क्रिएटिव इवेंट

भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी माइलस्टोन अकादमी के स्टूडेंट्स ने अपने शानदार जौहर का प्रदर्शन किया है। माइलस्टोन अकादमी की ओर से हर बार कुछ न कुछ इनोवेटिव आइडियाज पर काम किया जाता है। ताकि बच्चों के अंदर क्रिएटिव्स आते रहे। बच्चे भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

कल सीनियर विंग माइलस्टोन अकादमी में मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाककला के जरिए बहुत सी अच्छी आदतों का अनुभव करवाना था।


बच्चों ने बड़े ही रोचक तरीके से अपने द्वारा बनाए गए पकवानों की सजावट की थी। किस तरीके से अपने द्वारा बनाए गए व्यंजनों को प्रस्तुत करना है यह कार्य भी विद्यार्थियों ने अपने आप ही किया। बढ़-चढ़कर विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

उन्होंने भारतीय एवं विदेशी दोनों प्रकार के व्यंजनों को बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में उन्हें व्यंजन की प्रस्तुति , साफ- सफाई आदि के द्वारा अंक दिए गए। बच्चों की इस प्रस्तुति को देखते हुए डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला एवं अकैडमी डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...