CG ब्रेकिंग: मंत्री का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर हालत में रायपुर किया गया रेफर

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम एक कार्यक्रम के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे। उसी दौरान बेमेतरा जिले में मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त काफिले में एक गाड़ी घुस गयी, जिसकी वजह उन्हें गंभीर चोट आयी है। मंत्री रामविचार नेताम को एम्बुलेंस से रायपुर लाया जा रहा है। घटना बेमेतरा के जेवरा गांव के पास घटना घटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज कवर्धा दौरे पर थे। यहां से देर शाम रायपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान जब उनका काफिला बेमेतरा के गेवरा गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफतार पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दिया।

हादसा इतना भीषण था कि मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। हादसे में मंत्री के हाथ, पैर और सिर पर चोट आई है। फिलहाल मंत्री को रायपुर लाया जा रहा है। उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में हास्पिटल पहुँच गये है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...