मैत्री विद्या निकेतन के प्री-प्राइमरी छात्रों ने किया अंतरधार्मिक शिक्षा का अनूठा अनुभव… वाइस प्रिंसिपल डॉ. बीना ने कहा – ऐसे एक्टिविटी बच्चों को छोटी उम्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का महत्व सिखाती है

भिलाई। मैत्री विद्या निकेतन, रिसाली के प्री-प्राइमरी छात्रों ने एक विशेष शैक्षणिक दौरे के तहत भिलाई के मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे का भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न धर्मों के मूल सिद्धांतों और परंपराओं से परिचित कराना था, जिससे उनके भीतर एकता, सहिष्णुता और आपसी सम्मान की भावना विकसित हो सके।

4 से 6 वर्ष की आयु के इन बच्चों के साथ उनके शिक्षक भी शामिल हुए, जिन्होंने इस यात्रा को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अनुभव बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक था, बल्कि उनकी जिज्ञासा और सीखने की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

इस शैक्षणिक पहल के बारे में जानकारी मैत्री विद्या निकेतन की वाइस प्रिंसिपल डॉ. बीना सजीव ने साझा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को छोटी उम्र में ही सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का महत्व सिखाने में मदद करती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...