BJP कार्यालय में आज लोगों की समस्याएं सुनेंगे मंत्री ओपी चौधरी, कल बैठेंगी लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री लगातार भाजपा कार्यालय में सहायता केंद्र के जरिए लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्या सुन रहे हैं। आज 8 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी लोगों की समस्याओं का निराकरण करने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बीजेपी कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार 9 अगस्त को महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जन समस्याओं का निराकरण करने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगीं। उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल मौजूद रहेंगे। इसके लिए पंजीयन दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा।

बता दें कि लगभग एक महीने पहले ही भाजपा ने प्रदेश में जनता की समस्‍याओं को सुनने के लिए सहायता केंद्र की शुरुआत की है। यह सहायता केंद्र बीजेपी ऑफिस रायपुर में खोला गया है, जहां हर विभाग के मंत्री अलग-अलग दिनों में बैठकर लोगों की समस्‍याएं सुनकर उनका समाधान कर रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...