दुर्ग संभाग के एक घर में मिली मां और 2 छोटे बच्चो की लाश: दोनों बच्चो की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड या कुछ और…? इलाके में मची सनसनी… जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद जिले में दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में फांसी पर लटके हुए मिले हैं। जिससे इलाके में सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार भाई-बहन के शव एक ही फंदे से लटक रहे थे, जबकि मां का शव दूसरे फंदे से लटका था। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुर क्षेत्र के कोचरा गांव निवासी तुमेश्वर साहू मिस्त्री का काम करता है। वह रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने काम पर गया था। घर में उसकी पत्नी हेमलता साहू उम्र 28 साल और उसकी 2 साल की बेटी और 4 साल का बेटा थे। बेटा प्राइवेट स्कूल में पढाई करता था। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि जब शाम को तुमेश्वर घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह दीवार फांदकर अंदर गया। खिड़की से झांका तो अंदर कमरे में उसकी पत्नी और बच्चों के शव फंदे से लटके थे। पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने तीनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि कमरे में एक हुक पर साड़ी से महिला और दूसरे हुक पर बच्चों के शव फांसी पर लटके हुए थे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लड़ाई झगड़े की बात तो नहीं थी, लेकिन दो बच्चों के साथ हेमलता साहू ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इससे वे हैरान हैं। वहीं मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पति भी सदमे में है। परिवार में गमगीन माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...