छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिला जिले का प्रभार: डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे दुर्ग, राजनांदगांव समेत इन जिलों के प्रभारी मंत्री… उप मुख्यमंत्री साव संभालेंगे यहां का प्रभार; देखिए किन मंत्रियों को कहां का जिम्मा दिया?

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया गया हैं। डिप्टी CM विजय शर्मा को दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और वहीं डिप्टी CM अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार बाकि मंत्रियों को को भी कई जिलों प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री ओ. पी. चौधरी को सरगुजा, जांजगीर-चांपा और जशपुर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ती, मंत्री टंकराम वर्मा को धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभार सौंपा गया है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...