नेवई डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, देर रात तक चला रेस्क्यू, SDRF ने निकाला शव

दुर्ग। जिले के नेवई डैम में बुधवार रात एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। 17 साल का अरविंद कोसले, जो भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड 24 कैंप 1 का रहने वाला था, अचानक डैम में डूब गया।

सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। देर रात तक रेस्क्यू चलता रहा, उम्मीदें टूटती और जुड़ती रहीं।

एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डूबने की खबर मिलते ही टीम को रवाना किया गया। टीम प्रभारी ईश्वर खरे के नेतृत्व में राजू महानंद, भूपेंद्र सिंह, थानेश्वर, महेश गंधर्व, दिलीप कुमार, रमेश कुमार और विनय यादव ने कई घंटे तक पानी में डाइव लगाकर शव की तलाश की।

आख़िरकार घंटों की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया। नेवई थाना पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूछताछ कर रही है कि अरविंद डैम तक कैसे पहुंचा और किन हालातों में ये हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...