क्या ISKCON मंदिर में होता है नाबालिगों का यौन शोषण ? मंदिर अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

जानिए क्या है पूरा मामला

पटना: बिहार की राजधानी पटना के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में मरपीट की हुई घटना पर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने दुख जताया है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखकर मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए मंदिर के अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – ‘इस्कॉन पटना में घटी घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, भक्तों की श्रद्धा और गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम मंदिर अध्यक्ष एवं कुछ भक्तों द्वारा किया गया है। मैंने पूर्व में भी मंदिर में चल रहे घिनोने कृत्य का खुलासा किया था जो आज सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है, पूर्व में मेरी बातों को गंभीरता से लिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नही आती।’

तेजप्रताप ने आगे लिखा – ‘नाबालिग बच्चों के साथ शोषण एवं यहां चल रहे काले कारनामों की एक लंबी लिस्ट है जिसके आरोपित बने इस्कॉन पटना के अध्यक्ष एवं अन्य कई लोगों का अब पर्दाफाश हो चुका है। हालांकि अभी भी इसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं इसपे लगातार आवाज उठाता रहूंगा। सरकार एवं इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमीशन से मांग है कि ऐसे घिनोने कृत्य करने वालों पर तत्काल करवाई की जाए।’

बता दें कि रविवार रात पटना के बुद्ध मार्ग वाले इस्कॉन मंदिर में बवाल हो गया। पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में कई पुजारी घायल भी हो गए। मंदिर में हो रही इस मारपीट को देखकर दर्शन करने आये लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।
पटना इस्कॉन मंदिर में दो गुटों में लड़ाई, मौके पर पहुंची पुलिस, कई शिष्य घायल

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मंदिर पहुंची और एक गुट के कुछ पुजारियों को पकड़कर थाने ले गयी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मंदिर में शांति स्थापित करवाई। फिलहाल मंदिर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। रविवार रात हुई इस घटना से मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना को देख वहां दर्शन करने गए लोगों में भगदड़ मच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पुजारियों के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...