भिलाई: 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का टेंशन हुआ दूर… निगम ऑफिस में लग रहा शिविर, ये दस्तावेज जरुरी

भिलाई। अगर आपके अपने 5 साल तक के छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का टेंशन है तो सोचना छोड़ दीजिये डायरेक्ट भिलाई निगम के मेन ऑफिस में पहुंच जाइये। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में 0 से 5 वर्ष के बच्चो के लिए आधार कार्ड बनाने का कार्य कार्यालयीन अवधि में किया जा रहा है। आधार कार्ड की आवश्यकता सभी को पड़ती है। नागरिको की सुविधा के लिए यह व्यवस्था मुख्य कार्यालय में की गई है।

बच्चो का आधार कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज-बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, माता या पिता कोई एक व्यक्ति बच्चे को लाकर आधार कार्ड बनवा सकते है। शासन द्वारा निर्धारित शुल्क 50 रूपया है।

विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी अभिभावको से अपील की है कि अब आपको अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधर कार्ड के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं है। माता पिता में से कोई भी व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज लेकर निगम मुख्य कार्यालय के जनगणना विभाग के सामने स्थित काउन्टर पर आकर बनवा सकते है। अपने भी सुविधा का लाभ ले एवं दुसरे अभिभावको को भी बतावें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...