हाई मास्क लाइट से जगमगाया इंटरनेशनल कॉलोनी… विधायक चंद्राकर ने किया उद्घाटन

रिसाली। रिसाली स्थित तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के बी ब्लाॅक का दुर्गा पंडाल हाई मास्क लाइट से जगमगा गया। क्लब हाऊस परिसर में बने गार्डन में हाइ मास्क लाइट को इनस्टॉल किया गया है। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बटन दबाकर हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। पूरा देश माता की अराधना कर रहे है। यह 9 दिन अराधना के साथ-साथ उत्सव का है। हम सब एक दूसरे के लिए मंगल कामना करते है। हम सब पर माता की कृपा बने रहे।

विधायक ने कहा कि पार्षद के प्रयास से यहां पर हाई मास्क लाइट लगा है। शारदीय नवरात्र में परिसर जगमगा उठा है। ऐसा ही प्रकाश हम सब के जीवन में बना रहे। उन्होंने कहा कि समय के साथ और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य संपूर्ण क्षेत्र में होगा। इस अवसर पर पार्षद सविता ढवस, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, महामंत्री राजू जंघेल समेत बड़ी संख्या में तालपुरी के नागरिक उपस्थित थे।

नागरिकों ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ ग्रामीण क्षेत्र एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का सम्मान किया गया। पार्षद सविता ढवस व नागरिकों ने शाॅल, श्रीफल देकर सम्मान किया। इसके पहले दुर्ग ग्रामीण विधायक माता की आरती में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...