CG में चौकी प्रभारी की कार में बदमाशों ने लगाई आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक गाड़ी जलकर खाक

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के निपनिया चौकी प्रभारी किशुन कुम्भकार की कार को देर रात अज्ञात तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. घर के सामने खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

घटना की पुष्टि करते हुए भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले ने कहा कि रात्रि लगभग एक बजे की घटना है. पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है. घटना क्यों और कैसे हुई, अभी पता नहीं चला है. कार से आग उठते देख भाटापारा नगर पालिका के फायर ब्रिगेड की टीम फोन किया गया, लेकिन न तो सीएमओ और न ही फायर टीम ने फोन रिसीव किया. इसके बाद निपनिया से 45 किमी दूर अमेरा की फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी.

जिला मुख्यालय से दस किमी दूर है फायर स्टेशन

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए वर्षों से स्थानीय स्तर पर फायर स्टेशन की मांग की जा रही है, लेकिन मुख्यालय में उन्हें जगह नहीं दिया जा रहा है. बलौदाबाजार मुख्यालय से अमेरा फायर स्टेशन लगभग 10 किमी की दूरी पर है। जब घटना होती है तब सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने तक बहुत बड़ी हानि हो जाती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...