कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से MLA अरुण वोरा ने की मुलाकात, कहा- सांस्कृतिक संवर्धन, जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल; CG सरकार की उपलब्धियों के लिए खड़गे ने दी बधाई

नई दिल्ली, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा दिल्ली प्रवास पर है। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य भेंट कर उन्हें देश की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष चुनाव जीतने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खड़गे ने विधायक वोरा के पिता एवं दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा के साथ कांग्रेस के लिए 5 दशकों तक साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए उन्हें कई संस्मरण बताए साथ ही प्रदेश संगठन के क्रियाकलापों एवं राज्य सरकार के कामकाज के बारे में पूछा।

वोरा ने त्वरित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी नीतियों की फेहरिस्त बताते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही सरकार राज्य की पुरातन सभ्यता सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ ही नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सुलभ सुराज में पूरे देश मे अव्वल है।

उन्होंने खड़गे को बताया कि अन्नदाताओं को ना सिर्फ धान का बल्कि कई अन्य फसलों के लिए सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, आदिवासी क्षेत्रों में वनोपजों की खरीदी, भूमिहीन मजदूर न्याय, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रदेश की जनता लगातार आर्थिक रूप से सशक्त एवं सम्पन्न हो रही है।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश एवं मॉडल बन कर उभरा है, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, कॉलेज खोले जाने एवं शासकीय अस्पतालों में लगातार सुविधाओं के विस्तार आधुनिकीकरण व धन्वंतरि सस्ती दवा दुकानों से ना सिर्फ आम जनता को स्तरीय सुविधाएं एवं बचत प्राप्त हो रही है बल्कि निजी क्षेत्रों की मनमानी पर भी रोक लगी है।

राम वनगमन पर्यटन परिपथ, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जैसे कार्यों से प्रदेश वासियों को पुरखों के गौरव का आभास हुआ है। लगातार शासकीय पदों पर भर्ती एवं राजीव युवा मितान जैसी योजनाओं के कारण सम्पूर्ण देश मे सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में दर्ज की गई है। खड़गे ने वोरा को संगठनात्मक चर्चा के बाद सरकार की उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग