सागर कुमार के कार्टून; रमेश नैय्यर जी को श्रद्धांजलि

भिलाई। देश के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सागर कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर का निधन में गहरा दुःख व्यक्त किया है। रमेश नैय्यर का जाना पत्रकारिता में बौद्धिक निर्वात उत्पन्न करेगा। वो पत्रकारिता जगत के ध्रुव तारे हैं। उनकी स्थायी चमक कई युवाओं को दिशानिर्देशित करेगी। यह शब्द कार्टूनिस्ट सागर कुमार के है।

सागर कुमार ने आगे बताया की शायद 1996 की बात है जब नैय्यर जी भास्कर में संपादक हुआ करते थे और फ्रंट पेज श्री प्रफुल्ल झा जी देखा करते थे। कार्टून की ताकत तो कहना गलत होगा, मगर नैय्यर जी समाचार पत्र में कार्टून के महत्व को खूब समझते थे। उन्होंने मेरा पहला कार्टून फ्रंट पेज पर ठीक मास्टहेड के नीचे तीन कॉलम में छापा था।

इस एक कार्टून ने मेरी कार्टून यात्रा में सशक्त बीज का काम किया। मेरी कार्टून की यात्रा भास्कर से शुरू हुई और लगभग 21 सालों तक खूब फली-फूली। नवभारत में उस समय के संपादक स्वर्गीय श्री बबन मिश्र जी ने भी मुझे सीधे फ्रंट पेज पर जगह दी थी। आज देश-विदेश में ‘सागर कुमार’ जैसा एक अदना सा नाम स्थापित हो पाया है, जिसमें इन दोनों महान पुरुषों का बड़ा योगदान है। औरों की तरह मैं भी उनका सदैव ऋणी रहूँगा। दोनों को नमन। श्री नैय्यर साहब की याद में आज मैंने उनका कैरीकेचर करने की कोशिश की है। आशा है आप सबको पसंद आएगा।

अब “भिलाई TIMES” में आपको मिलेंगे सागर कुमार के कार्टून…‌‌आज के कार्टून में वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

  • देश के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सागर कुमार के कार्टून से कराएंगे रूबरू”
  • “भिलाई TIMES” में नई कैटेगरी “कार्टून कोना”
  • पाठकों की विशेष मांग पर भिलाई TIMES और कार्टूनिस्ट सागर कुमार की पहल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दुर्ग सहित कई जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है। राज्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और...

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...