ग्राउंड पर MLA अरुण वोरा: ठगड़ा बांध, नहर और तालाबों का किया निरीक्षण… नाले की साफ सफाई भी करवाई; एक माह के बाद भी शहर तक नहीं पहुंच तांदुला का पानी… पानी की मॉनिटरिंग करें प्रशासन: विधायक

दुर्ग। दुर्ग शहर के MLA अरुण वोरा ने आज ठगड़ा बांध, तालपुरी के पास के नहर और बोरसी पोटिया क्षेत्र के कई तालाबों का किया निरीक्षण किया है। ग्रीष्म ऋतु आते ही हैंड पंप सूखने एवं भू जल स्तर गिरने की शिकायतों को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा आज खुद ग्राउंड पर उतर कर हालत का जायजा लिए है। सिंचाई विभाग द्वारा तांदुला जलाशय से एक माह पूर्व पानी छोड़े जाने के बाद भी नहर नाली में कचरे के जमावड़े एवं जर्जर होने के कारण अब तक पर्याप्त जल भराव नहीं हो पाया है।

गर्मी को देखते हुए नगर निगम द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पानी की मांग की गई है जिस पर सिंचाई विभाग द्वारा पानी दिया भी जा रहा है उसके बाद भी अब तक ठगड़ा बांध से लगे बोरसी पोटिया, कसारीडीह, पद्मनाभपुर क्षेत्र के 12 वार्डों में लोगों को पेयजल एवं निस्तारी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विधायक वोरा ने सिंचाई विभाग वे अफसरों से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी लो जिस पर अधिकारियों ने बताया कि खरखरा एवं तांदुला से डिमांड के अनुरूप पानी छोड़ा जा रहा है प्रतिदिन शिवनाथ का जल स्तर एक इंच बढ़ रहा है एवं एनीकट से 3 फ़ीट नीचे तक पानी भर चुका है।

शक्ति नगर दीपक नगर तालाबों में पानी पहुंच चुका है। कई स्थानों पर नहर नाली की सफाई नहीं होने के कारण जल भराव धीमा है। नगर निगम द्वारा बोरसी पोटिया के नालों की सफाई पूर्ण नहीं कि गई है। वोरा ने नगर निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द नालों की सफाई कर जल भराव सुनिश्चित करें एवं सीवरेज के पानी मिलने की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।

जब तक सभी तालाब एवं बांध भरे जाएं तब तक पानी रोका ना जाए एवं सतत मॉनिटरिंग के साथ साफ सफाई करवाई जाए। वोरा ने मौके पर ही बीज निगम के निकट स्थित नाले की साफ सफाई करवाई जिससे जल्द से जल्द ठगड़ा बांध में पानी आ सके एवं 12 वार्ड की जनता को गिरते भू जल स्तर की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान पार्षद ज्ञानदास बंजारे, प्रेमलता साहू, अनूप चंदनिया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, प्रवीण चन्द्राकर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...