CG – विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने शासकीय शिक्षकों के पद पर पूछा सवाल: CM साय ने दी जानकारी, 56601 शिक्षकों के पद अभी भी छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हैं खाली, बताया कितने स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी भी 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। भाजपा विधायक भावना बोहरा के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित जवाब विधानसभा में दिया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के मौजूदा सेटअप के अनुरूप कुल 56601 पद खाली पड़े हैं।

आपको बता दे की विधानसभा में शासकीय शालाओं में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई थी। विधायक भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा था कि प्रदेश में शासकीय शालाओं में कितने शासकीय शिक्षकों के पद रिक्त हैं? प्रदेश में ऐसे कितने शासकीय विद्यालय हैं जहां एक या एक से कम शिक्षक हैं? 33 हजार शिक्षक भर्ती और बर्खास्त सहायक शिक्षकों पर शासन की क्या योजना है?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिसके लिखित जवाब में बताया कि प्रदेश के शासकीय शालाओं में शिक्षकों के कुल 56601 पद रिक्त हैं। प्रदेश में 5912 स्कूल एकल शिक्षकीय एवं 439 स्कूल शिक्षक विहीन है। 33 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती विचाराधीन है। सीधी भर्ती 2023 में बी.एड. अर्हता के कारण सेवा समाप्त किये गये सहायक शिक्षकों से प्राप्त अभ्यावेदनों का परीक्षण एवं शासन को सुझाव देने के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 05 सदस्यीय अंतर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। विधायक भोलाराम साहू ने शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री से मांगी थी।

विगत तीन वर्षों में शिक्षा विभाग अंतर्गत कितने प्रकार के योजनाएं लागू की गई हैं, एवं शिक्षकों को कितनें प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में विगत तीन वर्षों में शिक्षा विभाग अंतर्गत निम्नानुसार 05 प्रकार की योजनाएं लागू की गई हैं:-. मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना,. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना, . पीएमश्री योजना,. प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान, . धरती आबा जनजातीय ग्राम उन्नत अभियान।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...