इस बार बारिश में खुर्सीपार की निचली बस्तियों में नहीं घुसेगा पानी, विधायक देवेंद्र की पहल से चल रहा नाली निर्माण का काम…काम देखने ग्राउंड में उतरे देवेंद्र

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। शहर में बारिश के सीजन में नालियां उफान पर ना आए और ना ली नालियों का पानी गली और लोगों के घरों में ना भरे।

इसके लिए बारिश शुरू होने से पहले ही शहर के सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है,जब शहर के सभी नालियों की सफाई पूरी तरह से की जा रही है।

सफाई काम का निरीक्षण करने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र गत दिनों नालियों की सफाई काम का निरीक्षण करने केलिए पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है।

निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि बारिश आने से पहले ही क्षेत्र की सफाई नालियों की पूरी तरह से सफाई कर ली जाए। ताकि बारिश कि दिनों में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सकें।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने पूरे काम का जायजा लिया। तब अधिकारियों ने बताया कि खुर्सीपार की सभी प्रमुख नालियों की सफाई की जा रही है। जल्द ही यह काम भी पूरा हो जाएगा।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र के नागरिकों से भी मिले। लोगों ने उनका आभार जताया और कहा कि हर साल बारिश के सीजन में घरों में और गलियों में नालियों का पानी बहता है।

नालियों की सफाई नहीं होने से निकासी ठीक से नहीं हो पा रही थी। लेकिन आप के पहल से सभी प्रमुख नालियों की पूरी तरह से सफाई कराई जा रही है।

इससे अब बारिश के सीजन में गली व घरों में पानी भरने की कोई चिंता नहीं रहेगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ खुर्सीपार ही नहीं बल्की टाउनशिप और अन्य सभी नालियों की पूरी तरह से सफाई की जा रही है।

पहली बार ऐसा हुआ है जब चैनमाउंटेन नाले के अंदर उतार कर नाले को साफ किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के नालियों को काफी लाभ मिलेगा और बाढ़ व आपदा जैसी संकट की आशंका नहीं होगी।

विधायक देवेंद्र ने कहा- बारिश के दिनों में कई क्षेत्र में पानी भर जाने की शिकायत हर साल मिलती है। इसलिए इस साल समय से पहले ही सभी प्रमुख नालों की सफाई काम शुरू कराएं हैं, ताकि नाले साफ हो जाएंगे तो पानी की निकासी बेहतर तरीके से होगी और बाढ़ व आपदा जैसी संकट की आशंका नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...