विकास से बदल रही खुर्सीपार की तस्वीर: विधायक देवेंद्र ने लाखों रुपए के कार्यों का किया भूमिपूजन…बोले-दो इंग्लिश मीडियम स्कूल, सड़क, पानी और पट्‌टा का मिल रहा खुर्सीपार को लाभ

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी बड़े-बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से हम विकास कार्य कर पा रहे हैं। पहले यहां आए थे, तब पेवर ब्लॉक भी नहीं लगे थे। बारिश के दिनों के कीचड़ हो जाता था। हमने पेवर ब्लॉक लगवाएं। लाइट की व्यवस्था नहीं थी,हमने एलईडी लाइट लगवाया। ये बांते भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शनिवार को कहा।

आगे नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हम लगातार विकास कार्य कर पा रहे हैं। आप सब के आशीर्वाद से प्रदेश में हमारी सरकार बनी। इसके बाद से हम सड़क,नाली,बिजली, पानी के साथ ही खुर्सीपार के लोगों को हमारी सरकार ने पट्टा देकर मालिकाना हक प्रदान किया। हर परिवार को न्याय मिला और सब का राशन कार्ड बनाया गया। हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसके लिए हमने खुर्सीपार क्षेत्र में दो-दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दिए हैं।

वार्ड 39 में नागरिकों की मांग पर सर्व सुविधा युक्त डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। जिसका आज भूमिपूजन आप सभी सम्मानित और वरिष्ठ नागरिकों के शुभ करकमलों से किया गया। जिसका जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इस डोमशेड के बनने से यहां आप सभी वार्डवासियों को कई धार्मिक, समाजिक, पारिवारिक कार्यक्रम कर सकेंगे। यहां पंडाल लगाने का खर्चा नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रही वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव लगातार क्षेत्र के विकास केलिए अथक प्रयास कर रहे हैं और आज उन्होंने अपनी मेहनत से खुर्सीपार और छावनी की तस्वीर बदल दी है। हमारे मांग पर आज यहां 10 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। वे बेहद सरल और सहज है। लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सूनते हैं और निदान करते हैं।

स्वागत भाषण के बाद भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पंडित ने मंत्रोचार करके विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कराया। वार्ड की वरिष्ठ व सम्मानित वृद्ध महिलाओं के शुभ हाथों से भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, सुनिल चावरे, बादल डे,समिति अध्यक्ष अनिकेत शर्मा, शंभू मातिया, पूर्व पार्षद संदीप हिरवानी, राकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विधायक देवेंद्र ने दी इन कार्यों की सौगात
– 10 लाख की लागत से वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित सुभाष नगर खेल मैदान के समीप डोमशेड निर्माण कार्य किया जाएगा।
– 12 लाख की लागत से वार्ड 43 में बापू नगर राजीव नगर दुर्गा पंडाल के समीप डोमशेड निर्माण किया जाएगा।
– 8 लाख की लागत से बापू नगर मस्जिद के सामने समाज हेतु सामुदायिक भवन सह शौचालय निर्माण किया जाएगा।
– 8 लाख की लागत से दुर्गा मंदिर के समीप कबीर मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन शौचालय सहित निर्माण कार्य।

भूमिपूजन किया गया: देवेंद्र यादव
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, जनता की मांग पर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वार्ड के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिकों के द्वारा भूमिपूजन किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...