भेंट मुलाकात में किया वादा विधायक देवेंद्र ने निभाया: भिलाई के अलग-अलग इलाकों में लगेगा वाटर ATM… शासन ने दी स्वीकृति… जानिए कहां-कहां लगेगा वाटर एटीएम

भिलाई। भिलाई नगर विधायक की पहल से शहर में कई विकास कार्य होने वाले है। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। 40 लाख की लागत से शहर के लोगों को कई सौगात मिलने वाली है।

विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान वे जनता से मिले। उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान लोगों से विधायक यादव ने जो वादा किया था,उसे वे तेजी से पूरा करते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदी करने के लिए आने -जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए यहां के दुकानदारों के लिए वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इसके अलावा जहां जरूरत है। पानी की समस्या है। वहां बोर खनन किया जाएगा। इसमें 4 लाख की लागत से वार्ड 39 सोनिया गांधी नगर स्थित राम्हेपुर बस्ती में वाटर एटीएम लगाया जाएगा।

2 लाख की लागत से वार्ड 50 में एमपीआर रोड में 1 नग बोर खनन कर सह पाइप लाइन विस्तारीकरण किया जाएगा। 1 लाख की लागत से वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में 1 नग बोर खनन किया जाएगा। 4 लाख की लागत से वार्ड 61 में सेक्टर 6 पूर्व में वाटर एटीएम की स्थापना की जाएगी। 1 लाख की लागत से वार्ड 61 सेक्टर 6 में रूई मार्केट में 1 नग बोर खनन किया जाएगा। 4 लाख की लागत से र्वा 62 सेक्टर 6 में ण्एक वाटर एटीएम की स्थापना की जाएगी। 2 लाख की लागत से वार्ड 62 में पिपलेश्वर मंदिर के समीप बोर खनन किया जाएगा। 4 लाख की लागत से वार्ड 65 सेक्टर 10 सड़क 28 में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। 2 लाख की लागत से वार्ड 65 जोनल मार्केट के समीप बोर खनन कर पाइप लाइन विस्तारीकरण किया जाएगा। 1 लाख की लागत से वार्ड 68 में सेक्टर 8 में वीर हनुमान मंदिर के समीप 1 बोर खनन किया जाएगा।

15 लाख की लागत से यह होंगे विकास काम
भिलाई नगर विधायक की पहल से 15 लाख की लागत से विकास कार्य होने वाला है। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसमें वार्ड 55 सेक्टर 2 में सड़क 11 में बोर खनन किया जाना है। 4 लाख की लागत से सेक्टर 2 सड़क 5 बी मार्केट में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। इसी प्रकार 1 लाख से बोर खानन कर 4 लाख की लागत से वार्ड 61 सेक्टर 6 सी मार्केट में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। 4 लाख की लागत से वार्ड 65 सड़क 32 में वाटर एटीएम और रेलवे बस्ती में बोर खनन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...