विधायक भेंट मुलाकात: सेक्टर 8 पहुंचे भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव… चाय की चुस्की संग लोगों के साथ हुई विकास पर चर्चा

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कई सौगातें भी दे रहे है। इस कड़ी में वे गुरुवार को सेक्टर 8 पहुंचे। जहां उन्होंने सेक्टर 8 वार्ड के नागरिकों को एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने जनता की मांग पर सर्व सुविधा युक्त करीब 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट बनवाया है। जिसका लोकार्पण किया गया। इससे वार्ड के युवाओं व नागरिकों में बहुत हर्ष का माहौल रहा। साथ वार्ड का भ्रमण किए। लोगों से भेंट मुलाकात की और सब का बारी-बारी से कुशल क्षेम जाना।

जमीन पर बैठकर विधायक यादव ने लोगों के साथ बैठकर चाय पिया और वार्ड और शहर की समस्याओं के साथ विकास पर चर्चा की। विकास की बातें हुई। लोगों ने अपने वार्ड की छोटी मोटी समस्याएं बताई। लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की। लोगों ने बताया कि बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने है, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सेक्टर में सड़क,नाली,बिजली, पानी,उद्यान सौंदर्यीकरण से लेकर सभी सड़को को धूल मुक्त करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है।

सिर्फ यही नहीं सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वार्ड के लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को चावल मिल रहा है। श्रम कार्ड बनाया गया है। आयुष्मानकार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव को लोग अपने वार्ड में देखे तो सब खुश हो गए। लोगों ने बताया कि पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पानी की समस्या दूर हो गई है। इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया धन्यवाद किया। यही वार्ड में गली में पेड़ के छाव में चटाई बिछाकर चौपाल लगाया गया, जहां सभी ने चर्चा की। इसके बाद लोगों के साथ बैठकर विधायक ने जलपान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई: हाईकोर्ट ने...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के पार्षद नीतेश यादव को बर्खास्त...

कलेक्टर की पाती अभियान: जब कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह मतदाताओं को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह कर...

दुर्ग में पारधी गैंग के आरोपी पकड़ाए: गांव के...

डेस्क। पारधी गैंग के कई आरोपी दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े है। इस गैंग के आरोपी गांव के सूने मकानों को निशाना बनाते थे...

वोटिंग के लिए जागरूक करने अनोखी पहल: दुर्ग जिला...

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक और नागरिक सुविधाएं विभाग तथा कार्मिक विभाग के सहयोग से, दुर्ग जिला प्रशासन, नगर निगम, भिलाई ने...

ट्रेंडिंग