BSP से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव ने फिर खोला मोर्चा, 25 जनवरी को निकालेंगे बड़ा मार्च

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव लगातार मुखर हैं. उन्होंने अब ऐलान किया है कि 25 जनवरी को इन सभी मांगों को लेकर भिलाई में बड़ा मार्च निकाला जाएगा.

हाल ही में उन्होंने पांच दिनों का उपवास सत्याग्रह किया था, जिसमें सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण को रोकने, मैत्री बाग को निजी हाथों में न देने और रिटेंशन स्कीम को यथावत रखने जैसी प्रमुख मांगें रखी गई थी. सत्याग्रह के दौरान इन मांगों पर सहमति बनने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक सेल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है. उन्होंने ऐलान किया कि 25 जनवरी को इन सभी मांगों को लेकर भिलाई में बड़ा मार्च निकाला जाएगा.

देवेंद्र यादव ने कहा कि सेल बोर्ड का अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, इसलिए अब भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े पूरे टाउनशिप क्षेत्र में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा. उन्होंने ऐलान किया कि 25 जनवरी को इन सभी मांगों को लेकर भिलाई में बड़ा मार्च निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है, फैसला करने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन वे जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह जनता के हित और आवाज की लड़ाई है. टाउनशिप से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों का जल्द समाधान होना चाहिए.

निर्यात कर को लेकर भी देवेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अलग-अलग तरीकों से टैक्स वसूली कर जनता और उद्योगपतियों से पैसा छीनना ठीक नहीं है. उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.

कथा वाचक युवराज पांडे पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की शान हैं, पूरे देश में प्रसिद्ध हैं, लेकिन उन्हें राज्य सरकार पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पा रही है, जबकि बाहर से आने वाले कथावाचकों को चार्टर्ड प्लेन और पुलिस सुरक्षा मिलती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...