CG में विधायक निष्कासित: कांग्रेस ने इस MLA को 6 साल के लिए किया निष्कासित, टिकट कटने पर लड़ रहे हैं निर्दलीय चुनाव

रायपुर। टिकट कटने के बाद विधायक कई विधायक दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं तो हैं तो कई निर्दलीय ही चुनावी मैदान में कूद रहे है। अब कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अंतागढ़ से बागी बनकर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस विधायक अनूप नाग को पार्टी ने बाहर कर दिया है। कांग्रेस ने अनूप नाग को पार्टी विरोधी गतिविधि व अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनूप नाग को निष्कासन आदेश जारी कर दिया है। 6 वर्षों के लिए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

टिकट कटने के बाद अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जगह इस बार कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को प्रत्याशी बनाया है।

अंतागढ़ से टिकट कटने में बाद कांग्रेस के विधायक अनूप नाग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 6 दिन पहले नामांकन दाखिल किया था। अनूप नाग के साथ कोयलीबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा भी मौजूद थे, जिससे साफ है कि अनूप नाग के बागी होने से कांग्रेस में बड़ी फूट पड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...