मई दिवस पर हेलमेट बैंक और नि:शुल्क बस सेवा का विधायक रिकेश करेंगे शुभारंभ

भिलाई नगर। आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन वैशाली नगर विधानसभा में हेलमेट बैंक और दिव्यांग, वरिष्ठजन नि: शुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। दिव्य रथ बस सेवा का आज सुपेला घड़ी चौक पर सुबह साढ़े 10 बजे विधायक रिकेश सेन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जबकि हेलमेट बैंक का शाम 5 बजे जीरो रोड, दिगंबर जैन मंदिर के सामने ज्ञान गंगा से शुभारंभ होगा।

आपको बता दें कि हेलमेट न लगाने की वजह से देश भर में दुपहिया सवार लाखों लोग सड़क दुर्घटना में काल का ग्रास बन जाते हैं। सड़क यातायात नियमों के अनुसार दुपहिया वाहन के लिए हेलमेट तथा चार पहिया वाहन के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य किया गया है फिर भी अनेक लोग इन नियमों का पालन नहीं करते। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि लोग 8 से 10 हजार का मोबाइल तक लेकर चलते हैं लेकिन दुर्घटना में जान की रक्षा करने वाला हेलमेट नहीं खरीदते। अनेक लोगों के पास हेलमेट खरीदने रूपये भी नहीं होते, इसे ध्यान रखते हुए उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए जनसहयोग से हेलमेट बैंक की प्लानिंग की है जिसका आज से शुभारंभ होगा।

मिली जानकारी के अनुसार हेलमेट लेने के लिए वैशाली नगर विधानसभा रहवासी को आधार कार्ड कापी, वाहन के आरसी की कापी, ड्रायविंग लायसेंस की कापी, एक पासपोर्ट फोटो लेकर स्वयं हेलमेट बैंक आना होगा। यहां उनका पंजीयन कर मात्र 1 रूपये प्रतिदिन किराया पर हेलमेट दिया जाएगा।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि आज ही मई दिवस के अवसर पर सुबह साढ़े 10 बजे से सुपेला चौक पर दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। यह सेवा कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव के माध्यम से संचालित होगी। इस सेवा के अंतर्गत, प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और गुरुवार को नि:शुल्क बस दुर्ग-भिलाई से सीआरसी राजनांदगांव तक चलेगी। जिससे हमारे दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा, पुनर्वास, परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाओं का सहज रूप से लाभ उठा सकें।

श्री सेन ने कहा कि यह केवल एक बस या हेलमेट बैंक सेवा नहीं बल्कि एक सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ता एक और कदम है। दोनों ही सेवा यह सुनिश्चित करती है कि हमारे वे साथी जिनके पास सीमित संसाधन हैं, वे भी अब बिना किसी बाधा के आवश्यक स्वास्थ्य और सहायता सेवाओं तक पहुँच सकें और अपने अनमोल जीवन की रक्षा में सदैव तत्पर रहें। हमारे बुजुर्ग, जिन्होंने जीवन भर समाज की सेवा की, और हमारे दिव्यांगजन, जो हमें रोज़ अपनी हिम्मत और आत्मबल से प्रेरित करते हैं। उनके लिए निःशुल्क बस सेवा एक परमार्थ का कदम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...