झीरम घाटी हमले में शहीद नेताओं को विधायक संदीप साहू ने दी श्रद्धांजलि… आज ही के दिन 11 साल पहले नक्सलियों ने दिया था कभी न भरने वाला घाव

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कांग्रेस भवन में बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधायक संदीप साहू ने कोटि-कोटि नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमारे शहीदों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव संकल्परत हैं।

आपको बता दें कि, बस्तर झीरम घाटी में 11 वर्ष पहले 25 मई 2013 को देश ने अब तक का सबसे बड़ा नक्‍सली हमला देखा था। उस दिन झीरम घाटी में नक्सलियों ने खूनी तांडव मचाया था और तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा सहित 32 से अधिक कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतार दिया था। देश के लिए झीरम घाटी कांड एक कभी न भरने वाले घाव की तरह है। इस दौरान साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, सतीश विक्की साहू, दिलीप साहू आदि कार्यकर्तओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...