MLA संतराम नेताम होंगे CG विस के नए उपाध्यक्ष! दाखिल किया नामांकन… BJP का भी सपोर्ट; विधायक दल की बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने उठाया प्रश्न… कहा- केंद्रीय नेतृत्व से अप्रूवल क्यों नहीं लिया गया? ; 5 को हो सकता है चुनाव… पढ़िए

रायपुर। भानुप्रतापपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार मंडावी के निधन के बाद विस उपाध्यक्ष की कुर्सी खली है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रिक्त पद हो भरने की कवायद शुरू हो गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए केशकाल के कांग्रेस विधायक संतराम नेताम ने विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा के कक्ष में नामांकन दाखिल किया है।

बस्तर के केशकाल से दूसरी बार के MLA संतराम नेताम का छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है। इस दौरान संतराम नेताम के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री शिवकुमार डहरिया, PCC चीफ मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय मौजूद रहे। गौर करने वाली बात ये है की संतराम नेताम को विपक्षी पार्टी BJP ने भी सपोर्ट किया है।

कांग्रेस GS और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने उठाए सवाल
आपको बता दें की मंगलवार शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। हालांकि इस प्रस्ताव पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में पूछ लिया कि इस नाम का प्रस्ताव लाने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन क्यों नहीं लिया गया?

CM हाउस में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन देर शाम मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नई प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पहली बार शामिल हो रही थीं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को फोन कर बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया। उसके बाद डॉ. महंत भी पहली बार विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बात विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई। इससे पहले इस पद पर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज कुमार मंडावी थे। 16 अक्टूबर को उनके निधन से यह सीट रिक्त हो गई।

अगर एक से अधिक नामांकन तो 5 को चुनाव
बैठक में कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम को उपाध्यक्ष बनाने की बात थी लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी की वजह से उनके नाम पर बात आगे नहीं बढ़ी। बाद में केशकाल विधायक संतराम नेताम का नाम आया। बताया जा रहा है, प्रभारी की ओर से उठे सवाल के बाद संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के लिए भी नेताम का नाम भेजा है। बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। अगर एक से अधिक नामांकन आए तो पांच जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...