दुर्ग में पटरीपार क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सीमेंट की सड़के: विकास कार्य के लिए MLA वोरा और महापौर बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन…विधायक ने कहा- दूर हो रही है हर वार्डो की समस्या

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र शहर के पटरीपार में विकास और निर्माण कार्य के लिए आज विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने 4 वार्डो में सड़क सीमेंटीकरण निर्माण के लिए 65 लाख से अधिक लागत से विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर विधायक, महापौर ने उपस्थित निवासियों से कहा मूलभूत विकास निर्माण कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं हैं आपकी जरुरत और सुविधाओं को देखते हुये आज विकास निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है।

इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी व वार्ड पार्षद संजय कोहले, लेखा व वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, पार्षद श्रीमती उषा ठाकुर, खिलावन मटियारा, एल्डरमेन देव सिन्हा, हरीश साहू कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, सहायक अभियंता आरके पालिया, उपअभियंता राजेन्द्र धबाले, उपअभियंता पंकज साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार नारायणी, राजेश्वरी मिश्रा,ओमप्रकाश जोशी, छाया चौधरी,अनिल कन्नौजिया, महिप भुवाल सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।

गौरतलब है कि लम्बे समय से पटरीपार के निवासी विकास और निर्माण की मांग कर रहे थे। पटरीपार क्षेत्र में सड़क सिमेंटीकरण नागरिको की आवश्यकता थी। जिसे देखते हुये विधायक एवं महापौर की पहल पर 65 लाख से अधिक की लागत से आज वार्ड 13 शुलभ शौचालय से डा. दानी के घर तक सड़क सीमेंट,14 लाख, वार्ड 14 सिकोला भाठा पार्षद गली से सिरोला गार्डन एवं अन्य सड़क 17 लाख 74 हज़ार, वार्ड 15 करहडीह शीतला मंदिर सड़क सीमेंट 16 लाख 50,वार्ड 16 नवीन स्कूल के सामने से भुजबल यादव के घर तक,17 लाख। महापौर ने इस अवसर पर कहा क्षेत्र के सभी निवासियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सुविधा प्राप्त होगी। इसकी शुरुआत लगातार वार्डो में विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...