ठगड़ाबांध ओवरब्रिज पर बनेगा डिवाइडर: विधायक वोरा ने रखी नींव…हादसों को रोकने वोरा ने दिए थे निर्देश

भिलाई। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज ठगड़ा बांध ओवरब्रिज में डिवाइडर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पिछले दिनों ओवरब्रिज में कई बार हादसे होने के बाद वोरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सेतु विभाग को डिवाइडर निर्माण के निर्देश दिये थे। सेतु विभाग ने कुल 9 लाख 77 हजार रुपए की लागत से डिवाइडर निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है।
आज इसी कार्य का भूमिपूजन वोरा ने किया। भूमिपूजन के दौरान नगर निगम की एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी भी मौजूद रहीं। वोरा ने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सौंदर्यीकरण योजना को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को दिये हैं।

वोरा ने कहा कि दुर्ग जिले में विकसित हो रहे पिकनिक स्पॉट का कार्य पूरा होने पर दुर्ग शहरवासियों को शानदार सौगात मिलेगी। बचे कार्य शीघ्र पूरे किये जाएं। वोरा ने कहा कि ट्रैफिक डीएसपी से कहा है कि शहर में लगातार हादसे हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए व्यवस्थित यातायात जरूरी है।

वोरा ने कहा कि नगर निगम के साथ अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें। सड़कों के किनारे पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। बारिश के दौरान सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। नगर निगम का अमला आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान चलाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...