भानुप्रतापपुर से लौटते ही देर रात दुर्ग कलेक्टर से मिले MLA वोरा: नगर निगम की कार्रवाई पर जताई नाराजगी…कहा- दुर्ग की जनता की परवाह करता हूं…अन्याय हुआ तो सड़क पर उतर जाऊंगा

  • तोड़फोड़ की कार्रवाई कर आम जनता को डराने का प्रयास न करे प्रशासन: MLA वोरा
  • प्रशासनिक तंत्र का काम जनता को राहत और सुविधाएं देने का है, जुर्माना वसूलने, नापजोख कर डराने का नहीं: MLA वोरा
  • किसी गरीब की रोजीरोटी न उजाड़ें, व्यवसाइयों और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दें: MLA वोरा

दुर्ग। दुर्ग शहर में कल नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कारवाई की गई। निगम ने सैकड़ों लोगों पर सख्त एक्शन लिया। दुर्ग शहर के सीनियर विधायक अरुण वोरा ने मंगलवार को देर रात भानुप्रतापपुर में प्रचार कर लौटकर सीधे दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से मुलाकात की।

बुधवार को रात 10 बजे विधायक वोरा कलेक्टर निवास पहुंचे। करीब एक घंटे तक कलेक्टर से चर्चा की। प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी की मौजूदगी में वोरा ने कलेक्टर से कहा कि दुर्ग में अतिक्रमण हटाने के नाम पर अनावश्यक तोड़फोड़ की कार्रवाई तत्काल रोकें। गरीबों के कारोबार या रोजी-रोटी उजाड़ने की कार्रवाई किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए।

चर्चा के दौरान वोरा ने साफ कहा कि दुर्ग की जनता के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे आम जनता के साथ सड़क पर उतर जाएंगे।

वोरा ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के नाम पर लोगों के घर या व्यवसायिक संस्थानों की नापजोख कर जनता को डराने का काम न करें। जिला प्रशासन और नगर निगम का काम जनसामान्य को राहत और सुविधाएं देना है। छोटे-बड़े व्यवसाइयों की दुकानों में अनावश्यक तोड़फोड़ या जुर्माना लगाने की बजाय अधिकारी विकास कार्यों पर ध्यान दें। वोरा ने कहा कि जिनके व्यवसाय तोड़े गए हैं, उनका व्यवस्थापन फौरन किया जाए।

वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर के हर व्यक्ति को वे अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। जब नागरिकों को तकलीफ होती है तो सबसे ज्यादा पीड़ा उन्हें होती है। आम जनता को अकारण नोटिस न दें। जुर्माना लगाने, मकान या दुकान की नापजोख कर डराने और तोड़फोड़ की कार्रवाई किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। शहर को व्यवस्थित करने का काम होना चाहिये लेकिन यह कार्य आम जनता को विश्वास में लेकर किया जाना चाहिए। अधिकारियों का फोकस शहर के विकास पर होना चाहिए।

वोरा ने कहा कि व्यवसाइयों के कारोबार पर चोट करना गलत है। छोटे कारोबारियों के व्यवसाय बंद किये जा रहे हैं। जिन गरीबों को उजाड़ा गया है, उन्हें व्यवस्थापित कर रोजी रोटी कमाने दें।

वोरा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए नगर निगम को 7 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके अलावा वार्डों में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए दिये गए। हाल ही में 22 करोड़ रुपए मिले हैं। हाल ही में सीएम भूपेश बघेल ने सड़कों की हालत सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपए और दिये। विधायक निधि से 4 करोड़ रुपए शहर विकास के लिए लगातार स्वीकृत किये जा रहे हैं। इस राशि से शहर में विकास कार्य तेजी से कराना अधिकारियों का काम है। आम जनता और व्यवसाइयों को परेशान न किया जाए।

A

वोरा ने कहा कि शहर के नागरिकों को धूल और गड्‌ढे की समस्या नागरिकों को हो रही है, शहर की सड़कें तत्काल दुरुस्त कराएं। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, गौरवपथ का उन्नयन व सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम मार्ग का डामरीकरण, एसटीपी, पुलगांव नाले को डायवर्ट करने और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने जैसे कार्य प्राथमिकता से किये जाएं।

पद आते हैं … चले जाते हैं … पद की नहीं दुर्ग की जनता की परवाह करता हूं …
MLA वोरा ने कहा कि उनके पिता मोतीलाल वोरा कहा करते थे कि पद आते है, चले जाते हैं। विधायक होने के नाते वे खुद भी अपने पिता की तरह पद की परवाह नहीं करते, दुर्ग की जनता की परवाह करते हैं। वोरा ने दोहराया कि जब तक वे जीवित हैं, दुर्ग की जनता की सेवा करते रहेंगे। जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, उससे उन्हें अंतर्मन से गहरा दुख हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

ट्रेंडिंग