वार्डवासियों की शिकायत पर शिव बजरंग मंदिर पोटिया के उद्यान पहुंचे विधायक वोरा… आयुक्त को निरिक्षण कर जीर्णोद्धार कराने के दिए निर्देश… MLA बोले – अच्छी रखरखाव नहीं होने के कारण सुंदर उद्यान खंडहर में तब्दील हो रहा

दुर्ग शहर में अमृत मिशन योजना के तहत लगभग 12 उद्यान तैयार किए गए है। उनमे से एक शिव बजरंग मंदिर पोटिया का भी उद्यान शामिल है। वार्डवासियों ने विधायक वोरा को शिकायत की थी उचित रखरखाव न होने की वजह से उद्यान खराब हो रहा है।

जिस पर विधायक ने उद्यान पहुंच कर जायज़ा लिया। उचित रखरखाव के अभाव में सुंदर उद्यान खंडहर में तब्दील हो रहा है, चूँकि प्रकाश व्यवस्था की कमी है, रात में यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे वार्ड की शांति भंग होती है।

इस पर वोरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आयुक्त को उद्यान का निरीक्षण कर, जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके आगे वोरा ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा की शहर में सारे अधूरे प्रोजेक्ट्स के प्रगति की आयुक्त स्वयं समीक्षा करे, और उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...