छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़िए पूर्वानुमान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र मजबूत हो गया है और इसके प्रभाव से अब प्रदेश में लगातार वर्षा के आसार बने हुए है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार है और रायपुर में हल्की वर्षा होगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगी। सम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जिले के अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सोमवार को भी रायपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही है।

प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े (सेंटीमीटर में)
लोहंडीगुड़ा-7 सेमी,भोपालपट्टनम-6 सेमी, आरंग, बस्तर, नगरी-4,बिल्हा, कोटा, भैरमगढ़, गंडई, जांजगीर, पथरिया, कसडोल, कटघोरा-3 सेमी, बकावंड, मालखरौदा, कोंडागांव, पलारी, पौडी उपरोरा, बसना, लाभाडीह, तखतपुर – 2 सेमी, बलौदा, पेंड्रा रोड, चांपा, बडेराजपुर, बारमकेला, पामगढ़, सहसपुरलोहारा, मैनपुर, माकड़ी, सरायपाली, छुईखदान खरसिया, गरियाबंद, शिवरीनारायण, उभरा, जैजैपुर, बीजापुर, बलौदाबाजार, थानखमरिया, कटेकल्याण, दरभा सुकमा, अकलतरा – 1 सेमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर एक ऊपरी हवा में बने चक्रवात के असर से एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है। उन्होंने बताया कि इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में इसी क्षेत्र में 26 जुलाई को परिवर्तित होने की संभावना है। इसके पश्चिमोत्तर-पश्चिम दिशा में धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय ओडिशा की ओर पहुंचने की संभावना है।

इधर मानसूनी द्रोणिका की दिशा, इंदौर, दमोह, पेंड्रा रोड, जगदलपुर, निम्न दाब के केंद्र तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है और एक विंड शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश भी होने की संभावना है और भारी वर्षा दक्षिण छत्तीसगढ़ में हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में अब तक 431.8 मिमी हुई वर्षा, सामान्य से 11 फीसद कम
प्रदेश में एक जून से लेकर 24 जुलाई तक 431.8 मिमी वर्षा हुई है,जबकि अब तक सामान्य रूप से 483 मिमी वर्षा हो जानी चाहिए। इस प्रकार प्रदेश में सामान्य से 11 फीसद कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में 507.9 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के पांच जिलों में ज्यादा वर्षा, 11 जिलों में सामान्य वर्षा, 10 जिले में कम वर्षा, 1 जिले में अति कम वर्षा हुई है। बालोद जिले में सर्वाधिक 619.4 मिमी वर्षा हुई है,इसी प्रकार सरगुजा में सबसे कम 172.3 मिमी वर्षा हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...