CG – मॉडल से रेप का मामला: मॉडलिंग के लिए रायपुर आई थी युवती… दोस्त से मिलने पहुंची थी होटल… हुई दुष्कर्म का शिकार, फरार हुआ आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मॉडलिंग करने वाली युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैं कि युवती अपने दोस्त से मिलने होटल के कमरे में पहुंची थी, जहा उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR कर फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा घटनाक्रम राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल का है। बताया जा रहा हैं कि मॉडल युवती रायपुर वीआईपी रोड स्थित होटल में अपने दोस्त से मिलने पहुंची थी। यहां साहिल जैन नामक शख्स ने युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। सूत्रो के मुताबिक घटना के बाद पीड़ित लड़की ने राजेंद्र नगर थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी थी।

लेकिन पुलिस ने पीड़ित को डायल 112 में फोन कर मदद लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया गया। इसके बाद घटना के करीब 2 दिन बाद युवती ने तेलीबांधा थाने में पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी हैैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी साहिल जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...