भिलाई में 10 साल की बच्चीं से छेड़छाड़: आरोपी ने मासूम को चाकलेट-बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया जंगल-झाड़ी, फिर… पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने बच्ची को अपने साथ चाकलेट-बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया और उससे छेड़छाड़ किया। सुपेला निवासी आरोपी राजकुमार राजभर उम्र 44 साल के खिलाफ IPC की धारा 354 और 8 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस न बताया कि, पुरानी बस्ती सुपेला की रहने वाली महिला ने थाना सुपेला में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उनकी नाबालिग बेटी उम्र 10 वर्ष को मोहल्ले का रहने वाला राजकुमार राजभर द्वारा कुछ खिलाने के बहाने अपनी मोटर सायकल से मौर्या टाकिज के पीछे अंडरब्रीज के पास जंगल झाड़ी में ले जाकर छेड़खानी किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शिकायत के बाद सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार राजभर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि खुशबू वर्मा, आर. विकास तिवारी, जुनैद सिद्धीकी, सूर्यप्रताप सिंह, अजय देवांगन का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...