भिलाई में NEET की तैयारी करने वाली छात्रा से छेड़छाड़: कोचिंग जाते समय नाबालिग को परेशान करता था युवक… हर दिन पीछा कर छेड़खानी करता… शिकायत दर्ज होने पर राजहरा से गिरफ्तार हुआ आरोपी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालोद जिले के दल्ली राजहरा का रहने वाला है। पीड़िता भिलाई में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वह छात्रा का हर दिन पीछा कर उसे परेशान करता था। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354(घ), 323, 506 और 8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया 17 वर्षीय छात्रा ने 31 अगस्त को उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वो छत्तीसगढ़ के दूसरे जिले से आकर भिलाई में पीजी में रहकर नीट की तैयारी करती है। वह हर दिन कोचिंग आना जाना करती है। बालोद जिले के दल्ली राजहरा का रहने वाला रौनक साहू उसे काफी दिनों से परेशान करता है।

मना करने के बाद भी वह उसका पीजी से कोचिंग और कोचिंग से पीजी तक पीछा करता है। 31 अगस्त को नाबालिग छात्रा जब अपने पीजी रूम के पास पहुंची तभी आरोपी ने सामने आकर उसे रोक लिया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद छात्रा भिलाई नगर थाने पहुंची।

पुलिस में शिकायत होने की बात पता चलते ही आरोपी अपने घर राजहरा भाग गया था। भिलाई नगर पुलिस ने एक टीम भेजकर आरोपी रौनक साहू को दल्ली राजहरा से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...