भिलाई के विकास के लिए बड़ा कैंपेन शुरू: मेयर नीरज की पहल पर “मोर शहर-मोर जिम्मेदारी” में जुड़ रहे उद्योगपति…जिम्मेदारी पर हुई सार्थक चर्चा

भिलाई। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत अब शहर के उद्योग संचालक भी सामने आ रहे हैं। शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए महापौर नीरज पाल के साथ छावनी इंडस्ट्रियल बेल्ट के उद्योग संचालकों की बैठक हुई। इस बैठक में आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उद्योग जगत से बीएसपी एंसिलरी प्रेसिडेंट रतन दासगुप्ता, रविशंकर मिश्रा, श्याम अग्रवाल, रितेश, हरीश मुदालियार, अनिल गुप्ता एवं आदि मौजूद रहे। बैठक में महापौर ने कहा कि मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत हमें अपने शहर को सौंदर्यीकरण की दिशा में आगे ले जाने के लिए कदम बढ़ना होगा और कहीं ना कहीं से इसकी शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उद्योग संचालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे निर्णय लेकर बड़े कार्य पूर्ण किए जा सकते हैं।

उद्योग संचालकों ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि छावनी चौक से सौंदर्यीकरण की शुरुआत की जाएगी इसके लिए प्लानिंग तैयार कर इस पर अमल किया जाएगा। संचालकों ने कहा कि शहर के सुंदरता के लिए हम सदैव तत्पर है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कहा कि हम अपने-अपने क्षेत्रों के स्थलों का चयन सुंदरता के लिए कर सकते हैं, सभी की सहभागिता से यह कार्य संभव है, भिलाई शहर में जहां भी सौंदर्यीकरण के लिए चाहे रास्ते खुले हुए है।

उद्योग संचालकों ने कुछ समस्याओं से अवगत भी कराया उन्होंने कहा कि निगम से नल कनेक्शन दिला दिया जाए तथा अवैध कब्जे न हो इसके भी व्यापक इंतजाम किए जाए। निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त ने आश्वस्त करते हुए कहा कि निगम प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यों के लिए समन्वय बनाकर हर संभव सहयोग किए जाएंगे,

उन्होंने इस बाबत तत्काल जोन आयुक्त को निर्देश भी दिए। शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा उद्योग संचालकों के साथ बैठक कर शहर सौंदर्यीकरण के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे और शीघ्र ही इस पर उद्योग संचालकों के द्वारा अमल किया जाएगा।

मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत हुई बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण रही। उद्योग संचालक भी शहर की सुंदरता को लेकर सक्रिय भूमिका में नजर आए। बैठक में एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, महापौर के निज सचिव वसीम खान, स्टेनो टू अपर आयुक्त संजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

कई विषयों पर हुई चर्चा
बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल एवं अधिकारियों से मिला। दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चा हुई।


एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा। प्रमुख रूप से औद्योगिक क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट ,पेयजल संकट एवं जर्जर सड़कों की ओर महापौर का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही पूरे औद्योगिक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण करने की बात भी हुई। महापौर श्री नीरज पाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा। जहां तक औद्योगिक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की बात है तो एंसीलरी एसोसिएशन एवं नगर निगम दोनों संयुक्त रूप से इस दिशा में पहल करेंगे और सौंदर्यीकरण की एक रूपरेखा बनाकर इसकी शुरुआत करेंगे।
एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में महासचिव श्याम अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रवि मिश्रा, रितेश रायका, हरीश मुदलियार एवं अनिल गुप्ता शामिल थे। वहीं निगम की ओर से आयुक्त आलोक चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...