जिला अस्पताल में 9 महीने में हुए 462 सिजेरियन सहित 1 हजार 800 से अधिक डिलीवरी… सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए मिल रही बेहतर सुविधा

बलौदाबाजार। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास सतत रूप से जारी हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक कुल 1,816 सफल प्रसव किए गए हैं, जिसमें सामान्य और सिजेरियन प्रसव दोनों शामिल हैं। उक्त प्रसव में से 1354 सामान्य प्रसव तथा 462 सिजेरियन ऑपरेशन हुए है। सिजेरियन में आकस्मिक और पूर्व नियोजित दोनों ही सम्मिलित हैं। यह आंकड़े अस्पताल की गुणवत्ता और मरीजों की देखभाल में सुधार को दर्शाते हैं।

जिला अस्पताल बलौदाबाजार के सिविल सर्जन डॉक्टर के. के. टेम्भूरने ने बताया कि अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ कुशल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देते हैं। यहाँ आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसव कक्ष स्थापित है। प्रसव के बाद नवजात शिशु के देखभाल हेतु विशेष एस.एन.सी.यू. भी स्थापित है। उक्त कुल प्रसव में 161 बच्चों को उक्त एस.एन.सी.यू. में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल भी की गई।

ग्राम खैरा से माह सितंबर में अपनी 23 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा पर जिला अस्पताल लेकर आएं नोहर पटेल ने बताया कि अस्पताल में आने पर उन्हे बताया गया कि फीटल डिस्ट्रेस की स्थिति है जिसमें भ्रुण तक ऑक्सीजन पहुँचने में दिक्कत होती है और बच्चे की धड़कन बढ़ती है। ऐसे में ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ जिसमें मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। इसी प्रकार प्रोलांग लेबर (देर तक प्रसव पीड़ा) की स्थिति में आये हुए गिरौदपुरी के पास स्थित ग्राम खोसड़ा के रहने वाले महेंद्र पैकरा ने बताया कि 28 वर्षीय उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा काफी देर से हो रही थी जिस कारण जिला अस्पताल लेकर आया तथा यहाँ ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ। अस्पताल में दवाई और अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्राप्त हुई। इस प्रकार के ऑपेरशन का निजी अस्पताल में काफी पैसा खर्च होता, जो बच गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार जिला अस्पताल एन.क्यू.ए.एस. प्रमाण पत्र धारी संस्था है। यह प्रमाण पत्र उच्च गुणवत्त्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के कारण राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के बाद प्राप्त हुआ है। अस्पताल में प्रसव की इस सुविधा को लगातार बेहतर से और बेहतर करने का प्रयास जारी है, जिससे आम जनता को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक मरीज की मौत, जिले...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शहर के आजाद चौक निवासी 86 वर्षीय सोनराज गोलछा की शनिवार को कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई।...

CG News: चार बीवियों वाले शिक्षक ने की दूसरी...

ओरछा। छत्तीसगढ़ के ओरछा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शिक्षक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की बीच...

अनुभूति श्री फाउंडेशन भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित… अहमदाबाद...

भिलाई। अनुभूति फाउंडेशन की साधारण सभा की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत हाल ही में हुए अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए...

राजनांदगांव गोली कांड: रेत खनन मामलों में लापरवाही करने...

रायपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण...

ट्रेंडिंग