भिलाई में 100 से ज्यादा महिलाएं भाजपा में हुई शामिल: MP विजय बघेल ने दिलाई सदस्य्ता… इन्ही महिलाओं ने BJP भिलाई जिलाध्यक्ष के खिलाफ लगाए थे “मुर्दाबाद” के नारे, अब महिलाएं क्या बोली…? देखिये VIDEO

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग के भिलाई में बुधवार को 100 से अधिक महिलाओं ने भाजपा की सदस्य्ता ले ली है। ये सभी महिलाएं भिलाई के जवाहर नगर क्षेत्र की रहवासी बताई जा रही है। सभी महिलाओं को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने आवास में ही गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया। इस दौरान भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा और भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भी उपस्थित रहे। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि, ये वहीं महिलाएं है जिन्होनें भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा के खिलाफ नारे लगाए थे। एक महिला ने आरोप लगाया था की चखना सेंटर भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा की सह पर चल रही है। आज उसी महिला ने उस आरोप को गलत ठराया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिलाएं हुई भाजपा में शामिल

सुपेला गदा चौक के पास शराब भट्टी के बगल से चखना सेंटर चलाने के मामले में नया मोड़ आया है। एक महिला ने आरोप लगाया था वो चखना सेंटर भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा की सह पर चल रही है। आज उसी महिला ने उस आरोप को गलत बताया है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा यदि राजनीतिक षड़यंत्र करने वाले सामने आएंगे तो वो उसका मुहतोड़ जवाब देंगे। दो दिन पहले सुपेला शराब भट्टी के पास बंद चखना सेंटर अचानक भिलाई नगर निगम के आयुक्त के कहने पर खोल दिया गया था। इसके विरोध में वहां की सैकड़ों महिलाओं ने इसका विरोध कर दिया था। आशा वर्मा नाम की महिला ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि ये चखना सेंटर बंद कर दिया गया था। इसके बाद महेश वर्मा जो कि भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं उनके इशारे पर खोला गया है।

इस रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला :-

भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने मौके पर कहा कि, इस बार दुर्ग सांसद विजय बघेल को पिछली बार से भी अधिक मतों से विजय दिलाना है। इसके लिए वो और उनकी टीम पूरी मेहनत कर रही है। राम नगर की महिलाओं ने भाजपा प्रवेश की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें बुधवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर उनके सहित भाजपा के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि, उनकी टीम ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे पर काम करना शुरू कर दिया है। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति और नीति से जोड़कर पार्टी में प्रवेश कराया जा रहा है। उनके निगम क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं को बुधवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास पर बुलाया गया। यहां उन्हें उनकी स्वेच्छा से भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में प्रवेश दिलाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...