अब टैक्स जमा करने के लिए छुट्टी के दिन भी खुलेंगे दुर्ग निगम के काउंटर… 31 मार्च के पहले Tax जमा कर अधिभार शुल्क से बचे

दुर्ग। दुर्ग निगम में भी नागरिक अब टैक्स छुट्टी के दिन भी कर सकते है। दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजस्व वसुली की समीक्षा की। जिसमे उनके द्वारा राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक निशांत यादव व योगेश सुरे एवं स्पैरों साफ्टेक कंपनी के मैनेजर अंकुर राहुल की टैक्स की राशि वसुली बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि लोगो को टैक्स की राशि जमा करने मे असुविधा न हो इसलिए छुट्टी के दिन भी शनिवार एवम रविवार अवकाश को भी टैक्स राशि जमा करने हेतु कार्यालय को खुला रखने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त नगर निगम क्षेत्र के करदाताओं से अपील भी की है कि वे अपने-अपने भवन (मकान / दुकानों) के टैक्स की राशि 31 मार्च 2024 के पूर्व जमा कर देवें एवं अधिभार पेनाल्टी शुल्क देने से बचे। 31 मार्च 2024 के बाद टैक्स की राशि जमा करने पर अधिभार एवं पेनाल्टी शुल्क की राशि के साथ टैक्स की राशि देय होगी। अतः समस्त करदाता अपने-अपने भवन का टैक्स की राशि निर्धारित समयावधि के पूर्व जमा करें।अवकाश के दिनों मे भी टैक्स की राशि जमा करवायी जायेगी। उन्होंने राजस्व अधिकारी को इसकी मुनादी कराने के भी निर्देश दिये। वित्तीय वर्ष में टैक्स की राशि जमा करने हेतु 31 मार्च अंतिम तिथि हैं। अतः टैक्स की राशि 31 मार्च के पूर्व जमा करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...