महाकुंभ के लिए भिलाई से 3 हजार से ज्यादा दर्शनार्थियों को मिला टिकट… 5 हजार कंबल की पहली खेप पहुंची प्रयागराज… MLA रिकेश और 45 हजार कंबल भेजेंगे

भिलाई नगर। विधायक रिकेश सेन द्वारा प्रयागराज महाकुंभ जाने के इच्छुक वैशाली नगर विधानसभा के दर्शनार्थियों के लिए रेल्वे के एक तरफ स्लीपर टिकट का किराया देने की पूर्व घोषणा के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर अब तक 3 हजार 250 लोगों को टिकट वितरण किया जा चुका है। बढ़ती सर्दी के मद्देनजर एमएलए सेन द्वारा विभिन्न अखाड़ों के माध्यम से तीर्थयात्रियों को भेजें गए 5000 कंबल का वितरण 12 और 13 जनवरी को किया जा चुका है। विधायक सेन ने बताया कि लगभग 50 हजार कंबल वैशाली नगर विधानसभा से भिजवाए जा रहे हैं ताकि ठंड से अधिक से अधिक महाकुंभ पहुंचे दर्शनार्थियों को राहत मिले और जरूरतमंद लोग जो प्रयागराज पहुंच रहे हैं उनको मौसम की वजह से दिक्कत न हो।

विधायक सेन ने कहा कि हमने तय किया था कि वैशाली नगर विधानसभा से जो लोग भी महाकुंभ में जाना चाहते हैं प्रयागराज, उनके एक तरफ का किराया हम देंगे। जितने लोगों ने आवेदन किया था और जिनके कंफर्म टिकट बन चुके थे, ऐसे 3 हजार 250 इच्छुक दर्शनार्थियों को आज हमने टिकट वितरण किया है। और जो कोई लोग जाना चाहते हैं वैशाली नगर विधानसभा से, उनके एक तरफ का किराया हम देते हुए आने-जाने का कंफर्म भी दे रहे हैं।

प्रयागराज में ठंड बहुत ज्यादा है, अपनी विधानसभा से 50 हजार कंबल हम यहां से भेजने का संकल्प लिए हैं जिसमें 5 हजार कंबल की पहली खेप भेज चुके हैं और भी कोई आवश्यकता पडे़गी तो सनातन धर्म के इस बड़े महापर्व के लिए हम सभी सहयोग के लिए तत्पर हैं ताकि अधिक से अधिक लोग महाकुंभ पहुंच कर इसका लाभ ले सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कवर्धा में 2 करोड़ की सड़क पर सवाल :...

कवर्धा। जनमन योजना के तहत चिमरा से बरभांवर तक बनाई गई करीब 3 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।...

बिलासपुर में मोबाइल हैक कर G-Pay से 1.16 लाख...

बिलासपुर। शहर के भारतीय नगर इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। गोपाल पटेल के मुताबिक उनका मोबाइल हैक होने के...

लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई से...

अंबिकापुर। लुण्ड्रा वनपरिक्षेत्र के चेन्द्रा वनपरिसर अंतर्गत गंझाडांड़ और लालमाटी के जंगलों में सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया...

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत,...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और...