छत्तीसगढ़ में 65 से ज्यादा खुलेंगी शराब दुकानें: मंत्री जायसवाल बोले- कांग्रेस राज का डबल टेबल बंद हुआ, अवैध शराब बिक्री होगी कम

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार 67 नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, अवैध शराब बिक्री कम हो और दूसरे राज्यों से शराब ना आए। इसलिए 67 शराब दुकानें खोली जाएगी। पिछली सरकार में डबल टेबल लगाकर अवैध शराब बेचते थे, उसे बंद किया गया है।

सप्ताह में दो बार कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि, कांग्रेस का केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भरोसा बढ़ा है। इससे हम लोगों में खुशी है। ये वही कांग्रेसी है, जिनकी सरकार में CBI को बैन कर दिया था। कांग्रेस का दोहरा मापदंड है, जब इनकी सरकार थी तो लगता था सीबीआई अच्छी जांच नहीं करती। लेकिन अब उनकी सरकार नहीं है, इसलिए लग रहा है सीबीआई अब अच्छा जांच करेगी।

कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलों पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि, पिछले 6 महीने से बदलाव की चर्चाएं हैं। लेकिन बदलाव नहीं हो पा रहा है। भाजपा संगठन का चुनाव बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ। वहीं कांग्रेस में अंतर्कलह और आपसी खींचतान है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...