मोस्ट वांटेड नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, 20 लाख का घोषित था इनाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे पुनर्वास व नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा पर लौट रहे हैं। आज फिर 20 लाख के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. 

मोस्टवांटेड नक्सली DVCM दिनेश मोडियम व सीएनएम अध्यक्ष पत्नी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. दोनों कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं. दम्पति ने नक्सली संगठन के विचारों से मोहभंग होने और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते सरेंडर किया.

Exit mobile version