CG में मां ने कर दिया बेटे की हत्या: हसिया से हमला कर ले ली 40 साल के बेटे की जान… 7 दिन बाद हुई गिरफ्तार… बुजुर्ग महिला ने बताई मारने की वजह

हसिया से हमला कर ले ली 40 साल के बेटे की जान, 7 दिन बाद हुई गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए 40 वर्षीय युवक के हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को सप्ताह भर बाद गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि बाजारपारा गंगरेल में बीते 15 मई को युवक गणेश पटेल की घर के बिस्तर पर लहूलुहान हालत में लाश मिला था। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

मिलिओ जानकारी के मुताबिक 15 मई को गंगरेल बाजार पारा में रहने वाले गणेश पटेल(40) की लाश उसके ही घर पर खून से लथपथ हालत में मिली थी। उसकी मां फुलेश्वरी पटेल ने बताया था कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। उसका कहना था कि घटना के वक्त उसकी बहू अपने मायके गई थी। मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। अगले दिन सुबह सोकर उठी तो गणेश का शव उसके बिस्तर पर पड़ा था।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गणेश की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका रायपुर के माना के किसी अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था। जिसका खर्चा उसकी मां फुलेश्वरी उठाया करती थी।

पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि फुलेश्वरी का उसकी बहू से भी झगड़ा होता था। इसके बाद पुलिस ने युवक की मां से पूछताछ की, तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं मजदूरी करती थी। बेटा कभी कभी काम पर जाता था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इलाज में बहुत खर्च हो रहे थे। पैसे भी नहीं थे। बहू भी किसी न किसी बात को लेकर मुझे परेशान करती थी। रोज झगड़ा होता था। इसलिए मैंने ऐसा किया।

आरोपी महिला ने बताया कि 14 मई को गणेश कीे पत्नी अपने मायके कांकेर चली गई थी। उस दिन घर पर मैं और मेरा बेटा गणेश थे। रात को खाना खाकर वह सो गया था। फिर रात को 3 बजे के आस-पास सोते वक्त हंसिए से उसके पेट पर कई वार किए। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। महिला के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास अग्रवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी और शराब सिंडिकेट के फाइनेंस मैनेजर...

छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ मतदाता...

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत 12 नवंबर 2026...

विवादों में घिरा फिल्म ‘रामायण: भाग एक’, अधिवक्ता ने...

रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में रामायण के मूल धर्मग्रंथ और धार्मिक पात्रों के चित्रण...

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुर्शीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को...