ये मामला आपको चौका देगा: CG में 2 बच्चों की मां, 4 बच्चों के बाप के साथ फरार…सौतन ने कहा- मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं; गांव में हड़कंप, FIR और भी बहुत कुछ…जानिए इस एक्स्ट्रा मैरीटीएल अफेयर की पूरी कहानी

शादीशुदा प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी के बिना नहीं जी सकती, तो वहीं उसके पति का कहना है कि वो अपनी पत्नी के बगैर नहीं रह सकता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के GPM यानि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 बच्चों की मां 4 बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई है। उन दोनों के भाग जाने के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद फरार प्रेमी-प्रेमिका भी वापस अपने गांव लौट आए।

शादीशुदा प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी के बिना नहीं जी सकती, तो वहीं उसके पति का कहना है कि वो अपनी पत्नी के बगैर नहीं रह सकता। अब जो हम आपको बताने जा रहे है उससे आपका सर चकरा जाएगा। महिला के प्रेमी की पत्नी को भी उससे कोई दिक्कत नहीं है। उसका कहना है कि मुझे मेरी सौतन से कोई दिक्कत नहीं है।

यह पूरा मामला मरवाही के चरचेड़ी गांव का बताय जा रहा है। भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार यहां जीवन लाल पनिका (30 वर्ष) अपनी पत्नी फूलकुंवर और 4 बच्चों के साथ रहता है। एक-दूसरे के घर आने-जाने के दौरान जीवन लाल को अपने रिश्तेदार राजेंद्र प्रसाद पनिका की पत्नी राखी पुरी से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों एक साथ भाग गए। इधर दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था कि वे दोनों कहां छिपे हुए हैं। इसके बाद विवाहिता के परिवार वाले जीवन लाल के घर पहुंचे।

दोनों फरार प्रेमी-प्रेमिका भी वापस लौट आए। तब विवाहिता के पति राजेंद्र और प्रेमी जीवन लाल के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इधर शादीशुदा प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी जीवनलाल के बगैर नहीं रह सकती। उसने पुलिस से अपने पति राजेंद्र पनिका की कंप्लेन करते हुए घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वो अपने पति के पास वापस नहीं लौटना चाहती है।

राजेंद्र पनिका ने कहा है कि वो अपनी पत्नी राखी के बिना नहीं रह सकता। उसकी पत्नी को उसे सौंपा जाए। वहीं जीवन लाल की पत्नी का कहना है कि उसे अपनी सौतन से कोई दिक्कत नहीं है। उसका पति सौतन को लेकर घर आ जाए। वो उसके साथ हंसी-खुशी रह लेगी। कुल मिलाकर इस उलझाऊ मामले से पुलिस भी परेशान है।

पेंड्रा थाना प्रभारी ऊषा सोंधिया ने बताया कि फिलहाल राखी पुरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। सभी परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। राखी के अपने पति पर लगाए आरोपों की जांच भी की जा रही है। महिला बालिग है, इसलिए उस पर पति के साथ रहने का दबाव नहीं बनाया जा सकता है। बताया गया है कि राजेंद्र पनिका मजदूरी करता है। दोनों बच्चे फिलहाल उसके पास हैं। वहीं जीवन लाल किसान है।

इस मामले में जीवन लाल की मां ने FIR दर्ज कराई है कि उसका बेटा ग्राम मझगवां की महिला राखी से प्यार करता है। पहले दोनों भाग गए थे, लेकिन 19 नवंबर को बेटा महिला को अपनी पत्नी बनाकर चरचेड़ी स्थित घर ले आया। 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे महिला का पति राजेंद्र प्रसाद पनिका (30 वर्ष) अपनी मां गोमती बाई, पिता मंगल और भाई मनोहर के साथ पहुंचा। चारों ने मेरे बेटे जीवन, बहू फूलकुंवर, नई बहू फूलकुंवर जो राजेंद्र की पत्नी है और उसके साथ अश्लील गालीगलौज व मारपीट किए। चारों हमें मझगवां गांव के चौक पर ले आए और सरेआम हमारी बेइज्जती की।

जीवन लाल की मां ने कहा कि राजेंद्र ने ये कहते हुए कि तुम्हारा बेटा मेरी पत्नी राखी को अपनी बीवी बनाकर रख लिया है, जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि उन सबके साथ की गई मारपीट में उसका बेटा जीवन, बहू फूलकुंवर, राखी और मैं खुद घायल हूं। इसलिए आरोपी राजेंद्र प्रसाद पनिका, उसके पिता मंगल, मां गोमती और भाई मनोहर के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...