3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़के को बनाया हवस का शिकार: महिला ने 16 साल के लड़के को शराब पिलाकर बनाए यौन संबंध… पुलिस ने दर्ज किया FIR

3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़के को बनाया हवस का शिकार

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सोमवार को 16 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 32 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला नासिक में उसके रिश्तेदार की पड़ोसी है, जिसके तीन बच्चे हैं.

लड़के के मां की शिकायत के हवाले से कोलसेवाडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला अकसर मुंबई आकर लड़के से मिलती थी और उसने लड़के को शराब पिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाए. शिकायत के मुताबिक, लड़का स्कूल न जाकर महिला से मिलने नासिक जाता था. महिला ने उसे कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाए।

अधिकारी ने बताया कि वारदात 2019 से दिसंबर 2022 के बीच की है. लड़के की मां को इसके बारे में पता चलने पर उसने पुलिस से संपर्क किया. शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. फिलहाल, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

ट्रेंडिंग