ममता को शर्मसार करने वाला मामला! मां ने नाबालिग बेटी की इज्जत को किया तार-तार… नहाते-कपड़े बदलते वक्त का वीडियो दोस्तों और रिश्तेदारों को करती थी शेयर… क्या है वजह? जानिए

ममता को शर्मसार करने वाला मामला

क्राइम न्यूज। महाराष्ट्र के पुणे से ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 36 वर्षीय एक कैजुअल वर्कर और उसके 24 वर्षीय दोस्त को रविवार को बिबवेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई कैजुअल वर्कर की 14 वर्षीय बेटी द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के तीन महीने बाद हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बेटी ने अपनी मां पर आरोप लगाया कि वह नहाते या कपड़े बदलते समय उसका वीडियो बनाती थी और वीडियो को रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच शेयर करती थी। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी करती थी।

पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा की बच्ची को अपनी मां के दोस्त के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला और उसने अपने मकान मालिक को इस बारे में बताया। बिबवेवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शंकर सालुंके ने बताया, “इस डर से कि उसकी बेटी उसके रिश्ते को उसकी सच्चाई बता सकती है, उसने परिवार का ध्यान किसी और मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए अपनी बेटी का वीडियो बनाने और वायरल करने का फैसला किया।”

सालुंके ने कहा, “उसके दोस्त ने वीडियो वायरल करने में उसकी मदद की और इसलिए हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।” रिपोर्ट के अनुसार मामला लड़की के ध्यान में तब आया जब इस साल जनवरी में उसकी मौसी ने उससे संपर्क किया और उसे वीडियो क्लिप के बारे जानकारी दी। मामले में लड़की ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने वीडियो व उन वेबसाइटों के डिटेल की जांच की, जहां उन्हें अपलोड किया गया था। महिला और उसका पति आम पेशावर हैं, जबकि महिला का दोस्त भी दिहाड़ी मजदूर है।

बिबवेवाड़ी पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक येवले ने कहा, “इस जांच से पता चला कि वीडियो लड़की की मां के सेलफोन से लिए गए थे और उसी फोन से अपलोड किए गए थे। उसके खिलाफ दर्ज मामले के बारे में पता चलने पर मां पुणे से भाग गई।” पिछले तीन महीनों में, पुलिस ने सोलापुर, धाराशिव, छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर जिलों और दौंड में उसकी और उसके प्रेमी की तलाश की। येवले ने कहा, “शनिवार को, हमें खड़कवासला इलाके में उसकी मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। वह और उसका दोस्त वहां एक छोटे से होटल में ठहरे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने आखिरकार रविवार शाम को खड़कवासला बांध क्षेत्र के पास महिला और उसके दोस्त को देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया। हमने उसका सेलफोन जब्त कर लिया है, और इसे स्पेशल इंवेस्टिगेशन के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...