प्रेमी से करना चाहती थी शादी, पहुंच गई दिल्ली… बच्ची बन रही थी बीच में रोड़ा, तो मां ने बेटी की ले ली जान… रिश्तेदार ने मासूम से रेप भी किया

प्रेमी से करना चाहती थी शादी, पहुंच गई दिल्ली… बच्ची बन रही थी बीच में रोड़ा, तो मां ने बेटी की ले ली जान… रिश्तेदार ने मासूम से रेप भी किया

क्राइम डेस्क। दिल्ली के अशोक विहार इलाके में हुई पांच साल की मासूम की हत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मां ने ये बात कबूल की है कि वह दिल्ली से पहले हिमाचल में रह रही थी और अपने प्रेमी राहुल से शादी करने के लिए दिल्ली आकर किराए के घर में रहने लगी थी। इसके साथ ही आरोपी महिला ने दावा किया है कि उसके रिश्तेदार ने उसकी बेटी के साथ रेप भी किया था।

जानकारी के मुताबिक, डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट अभिषेक धानिया ने बताया कि गुरुवार को दीपचंद बंधु अस्पताल से 5 साल की मासूम को मृत अवस्था में ले जाया गया था। जिसके सूचना अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई थी और बताया गया था कि बच्ची के गले पर गला घोंटने के निशान है। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और बच्ची की मां और बाकी परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने बच्ची की मां से लगातार पूछताछ की पहले तो वह बात को घुमाती रही। लेकिन, आखिरकार पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि उसने खुद ही अपनी बच्ची का गला घोंटा है। उसने ये भी बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इस बीच उसकी इंस्टाग्राम के जरिए राहुल नाम के युवक से दोस्ती हो गई और दोनों एक दूसरे-दूसरे से प्यार करने लगे और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। वह वारदात से 12 दिन पहले दिल्ली आई थी और यहां आकर किराये के मकान में रहने लगी थी।

महिला ने पुलिस के सामने ये बात भी कबूल की है कि वह राहुल से शादी करना चाहती थी। मगर राहुल और उसके परिवार ने उसकी बच्ची को अपनाने से इंकार कर दिया था और कह दिया था कि अब वो शादी नहीं करेंगे। इससे उसका राहुल से रिश्ता टूट गया था। जब राहुल ने उससे बात करनी बंद कर दी तो हताश होकर महिला ने अपनी बच्ची का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं महिला ने पुलिस के सामने इस बात का भी खुलासा किया है कि दिल्ली आने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में अपने रिश्तेदार के साथ रह रही थी। उस रिश्तेदार ने बच्ची के साथ रेप किया था। इसके बाद पुलिस ने रिश्तेदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि गुरुवार शाम महिला ने अपनी बेटी का मर्डर कर दिया। इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी महिला मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि बच्ची बिस्तर पर बेसुध पड़ी हुई और उसकी मां सदमें में होने का दिखावा कर रही थी। पड़ोसी महिला को आरोपी मां पर तरस आ गया और वह आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची थी। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्ची के गले पर निशान थे। जिस समय बच्ची का मर्डर हुआ। उस समय उसके घर में कोई नहीं था। इसलिए सबसे पहले पुलिस का शक बच्ची की मां पर ही गया और उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। फिलहाल, महिला पुलिस की गिरफ्त में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...

बिलासपुर में कार सवार की बर्बरता : सड़क पर...

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बेजुबान गाय के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है। विजयापुरम कॉलोनी में सड़क पर बैठी...

सुकमा में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद : धर्मांतरित...

सुकमा। जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के पेंदलनार गांव में एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन...

कोरबा में मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद...

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने...