CG – पुलिस आरक्षक ने की खुदकुशी: ससुराल में पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर कर ली सुसाइड… कई दिनों से था डिप्रेशन में… जांच में जुटी पुलिस

CG

GPM: छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में एक पुलिस आरक्षक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी अनिल तिवारी ने बबुल पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी की है। आरक्षक अनिल गौरेला थाना में पदस्थ था, जो कि व्यवहार न्यायालय में मुहर्रिर का काम भी देखता था। बताया जा रहा है कि आरक्षक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। आरक्षक थाना से ससुराल अंजनी गांव में रह रहा था। उसने घर के पास ही आत्महत्या की है।

पुलिस के अनुसार अनिल तिवारी मूलतः रतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...