भाजपा का स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : सांसद विजय बघेल ने हाथाें में झाड़ू थामकर की सफाई, कहा – पूरा करना है स्वच्छ भारत का सपना

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैंप के मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई किए।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत का सपना हम सभी को पूरा करना है। जब देश के प्रधानमंत्री बनते ही देश के लाल किले के एतिहासिक 15 अगस्त को स्वच्छ भारत सुंदर भारत की बात कही गई थी तब विपक्ष के लोग उनका मज़ाक उड़ाया करते थे कि ये क्या इतनी छोटी सी बात बोल गए। तब मोदी जी ने कहा था कि ये छोटा काम नहीं है महान काम है मैं छोटा आदमी हूं, मैं तो जनता का सेवक हूं। अपने आसपास स्वच्छता ना होती तो गंदगी फैलती और गंदगी से बिमारियां फैलती है और लोग को गंदगी से बिमारियां पकड़ती है इसलिए हमें खुद से ही इसकी शुरुआत करना है। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना गंदगी को फैलने से रोकना है और गंदगी को फ़ैलाने वाले को भी रोकना और टोकना है। हम जनता से इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रिजेश बिचपुरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा संयोजक प्रेम लाल साहू, स्वच्छता अभियान जिला प्रभारी विनोद देवांगन ,सहसंयोजक योगेन्द्र सिंह , जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू,बिजेंद्र सिंह,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, जिला मंत्री संतोष मोर्या, प्रकाश सांवत, प्रभु नाथ मिश्रा ,भाजयुमो केम्प मण्डल अध्यक्ष नवीन सिंह, ज्यतं शर्मा , भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव ,पार्षद लक्ष्मी साहू सहित सभी मोर्चों प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...