भिलाई TiMES की खबर के बाद सांसद विजय बघेल ने की दुर्ग की होनहार बेटी यमुना और युक्ति से मुलाकात… बढ़ाया मदद का हाथ; बिना कोचिंग किए यमुना ने क्लियर किया है NEET

दुर्ग। ईंट बनाने के काम के साथ जमकर पढ़ाई करते हुए नीट की परीक्षा पास करने वाली गरीब परिवार की यमुना चक्रधारी व यूनिवर्सिटी टॉपर युक्ति मिलने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ग्राम डुमरडीह पहुंचे। सांसद ने उन्हें ढाई हजार रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही दोनों बहनों को हर संभव मदद करने आश्वस्त किया।

लोगों को प्रेरणा देने वाली बच्चियां क्षेत्र का गौरव -विजय
वही प्रतिभाशाली छात्राएं युक्ति एवं यमुना के घर पहुंचे विजय बघेल ने कहा कि गांव के स्कूल में पढ़ाई करने के साथ परिवार की आजीविका में भी भागीदारी देते हुए बिना कोचिंग सफलता अर्जित करने वाली है इन बेटियों की उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है विषम परिस्थितियों मे भी यमुना की ईंट से नीट तक की उपलब्धि प्रेरणादायक है।

इसी प्रकार युक्ति का यूनिवर्सिटी टापर बनना अपने आप में मिसाल है उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए जितना सहयोग की आवश्यकता रहेगी मदद करने की बात कही इस दौरान बच्चियों के पिता बैजनाथ चक्रधारी मां कुसुम ,शिक्षक गोरेलाल साहू , रमेश बारले , पार्षद विक्रम चंद्राकर, दुर्गेश साहू , हरीश चक्रधारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...