5 और 6 मार्च के लिए टाइम रिजर्व रखें: रायपुर में होने वाला है MRF नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप…देशभर के बाइकर्स के बीच होगा रोमांच भरा मुकाबला, CM भूपेश ने किया पोस्टर का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास प्रांगण में राजधानी रायपुर में 05 और 06 मार्च को आयोजित होने वाले एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप में देश भर से बाइकर्स को छ्त्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया।

उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 एवं 6 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश भर के बाइकर्स को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि कोविड महामारी उपरांत यह राज्य का पहला महत्वपूर्ण खेल आयोजन है, इस आयोजन से राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

फ्री स्टाइल मोटो क्रास में रोमांचक करतब दिखाने आ रहे अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स एवं नेशनल सुपर बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 में आ रहे देश के बाईकर्स का अभिनंदन है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक लोकप्रिय मोटर स्पोर्ट्स खेल साहस एवं रोमांच से भरपूर है। ऐसे विशेष आयोजन के लिए रायपुर एवं छत्तीसगढ़ तैयार है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय फेडरेशन केे आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स फेडरेशन के सदस्य श्याम कोठारी व डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, क्षितिज चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव उमेश बंसी और मीडिया सलाहकार अतुल श्रीवास्तव, हीरो के राज्य प्रमुख शलभ राजवंशी व क्षेत्रीय प्रबंधक अंशुल त्रिपाठी, गौरव गिरिजा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...