CGPSC ने जारी की 62 पदों के लिए चयन सूची: पंकज कुमार बागड़े बने टॉपर…महिलाओं में जया शर्मा पहले स्थान पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों के विरुद्ध 62 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पद के लिए विज्ञापित 67 पदों का तीन गुना अर्थात 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों के आधार पर 182 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। आयोग के द्वारा आज ही साक्षात्कार के तुरंत बाद चयन सूची जारी कर दी गयी है।

सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पद के साक्षात्कार हेतु आमंत्रित कुल 182 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए और शेष 180 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 23 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 लिया गया। जारी चयन सूची में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा स्थान तथा जया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...